आम मुद्दे
Trending

राज्यसभा उपचुनाव के लिए विधायको के साथ बैठक की और आगामी चुनाव की तैयारियों के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की

त्रिपुरा, रफ्तार टुडे। त्रिपुरा प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए विधायको के साथ बैठक की और आगामी चुनाव की तैयारियों के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की। इसके बाद अगरतला स्थित भाजपा कार्यालय में त्रिपुरा राज्य के सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के साथ बैठक कर वहां की स्थिति के बारें में जानकारी ली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री माणिक शाहा, त्रिपुरा प्रभारी बने डा. महेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रत्याशी राज्यसभा विप्लब् देब, डॉ संबित पात्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य, उप मुख्यमंत्री जिष्णु देबवर्मा, विधानसभा स्पीकर रतन चक्रवर्ती उपस्थित रहें। सभी कार्यकर्ताओं ने उप चुनाव को विजयी बनाने के लिए संकल्प लिया कि इस सीट पर भारी मतों से विजय हासिल करेंगें।

बैठक के दौरान त्रिपुरा के प्रभारी बने डा. महेश शर्मा का सभी कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन व स्वागत किया और प्रभारी जी ने कहा कि हमसे मिलकर आने वाले चुनाव में मिलकर कार्य करेंगें।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा, श्री राजीब भट्टाचार्य जी व असम तथा त्रिपुरा के महामंत्री संगठन श्री फनेन्द्रनाथ शर्मा जी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button