Dadri News : दादरी में धारकाधीश एनजी हब पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन, 2025 की मिस यूनिवर्स रहीं आकर्षण का केंद्र, पूर्व विधायक श्री महेंद्र सिंह भाटी की पोती शैरी सिंह भाटी नेविधिवत फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया

दादरी (रफ़्तार टुडे)। नवीन सब्जी मंडी स्थल के सामने रविवार को धारकाधीश एनजी हब पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। खास आकर्षण के रूप में 2025 की मिस यूनिवर्स की मौजूदगी ने समारोह को और भी यादगार बना दिया, जिन्हें देखने के लिए सैकड़ों लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
उद्घाटन समारोह में हरियाणा के समालखा से विधायक की पत्नी एवं पूर्व विधायक समीर भाटी की पुत्री शैरी सिंह भाटी अपने परिवार के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने विधिवत फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धारकाधीश एनजी हब पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को हमेशा शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और मिलावट रहित पेट्रोल व डीज़ल उपलब्ध कराया जाएगा।
रणनीतिक स्थान पर खुला पेट्रोल पंप, लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ
यह पेट्रोल पंप नवीन सब्जी मंडी के ठीक सामने, शहर के एक सुविधाजनक और व्यस्त स्थान पर खोला गया है, जिससे दादरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को ईंधन की उपलब्धता में काफी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से एक आधुनिक और भरोसेमंद पेट्रोल पंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।
गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें—पूर्व विधायक समीर भाटी,धर्म सिंह छोकर, सिकंदर सिंह छोकर, दीपक नागर, विक्रम सिंह ठेकेदार, पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दादरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य निशींद भाटी, एच.के. शर्मा, मुकेश नागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोग शामिल रहे।
उत्सव जैसा माहौल, लोगों ने जताई खुशी
पूरे उद्घाटन समारोह के दौरान माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा। रंग-बिरंगे गुब्बारों, सजावट और जनसमूह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे न केवल ईंधन की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक और कदम
धारकाधीश एनजी हब पेट्रोल पंप के खुलने से दादरी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और यातायात व्यवस्था को बेहतर ईंधन सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों, अतिथियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।



