देशप्रदेश

Haryana Police constable injured in road accident in Panipat | गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर, टायर फटी गाड़ी को 20 किलोमीटर चला अस्पताल पहुंचा कांस्टेबल

पानीपत37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हादसे में घायल कांस्टेबल अमित। - Dainik Bhaskar

हादसे में घायल कांस्टेबल अमित।

हरियाणा के पानीपत जिले में एक हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार कांस्टेबल गंभीर रुप से घायल हो गया। बड़ी बात यह है कि हादसे के दौरान कार का टायर फट गया। फटे हुए टायर वाली क्षतिग्रस्त कार को कांस्टेबल घायल अवस्था में चलाता हुआ 20 किलोमीटर दूर पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां एडमिट होने के बाद उसने परिजनों को सूचना दी। वहीं, मामले की शिकायत समालखा थाना पुलिस को भी दी गई।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

गुरुग्राम से मतलौडा जा रहा था कांस्टेबल
जानकारी देते हुए घायल अमित ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल सेवारत है। फिलहाल उसकी ड्यूटी गुरुग्राम में लगी हुई है। वह मूल रूप से पानीपत के मतलौडा गांव का रहने वाला है। शनिवार रात वह ड्यूटी से अपनी कार में सवार होकर मतलौडा घर जा रहा था। जब वह समालखा पहुंचा तो जीटी रोड फ्लाईओवर पर उसे पीछे से एक तेज रफ्तार बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी गाड़ी का टायर फट गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। हादसे के दौरान अमित को एकदम झटका लगा व उसके गर्दन में बहुत ज्यादा दर्द होने लगा। किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह टायर वाली अपनी गाड़ी को चला कर पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में वह भर्ती हुआ और परिजनों को सूचना दे दी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button