देशप्रदेश

Firing on girl for refusing to marry, case filed | शादी से इनकार करने पर युवती पर की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शादी से इंकार करने पर एक युवती पर फायरिंग की गई। घटना में वह बाल-बाल बच गई। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना समय पर बादली इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता प्रीति छह साल के बेटे के साथ सिरसपुर स्थित अपने मायके में रहती है। तड़के तीन बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। बताया गया एक युवक प्रीति के घर के बाहर शोर शराबा कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो गया। चरखी दादरी हरियाणा निवासी अभिषेक प्रीति पर शादी का दवाब बना रहा था। शादी से इंकार करने पर उसने हंगामा किया।

इसके बाद पुलिस चली गई। कुछ देर बाद अभिषेक ने फिर से आकर हंगामा किया और पहली मंजिल की बालकनी पर आने पर प्रीति पर गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। प्रीति की 2014 में रिंकू से शादी हुई थी। मनमुटाव की वजह से वह पति से अलग मायके में रहती है। पिछले साल उसकी अभिषेक से दोस्ती हो गई। अभिषेक उस पर शादी का दवाब बनाने लगा। शादी से इंकार करने पर उसने फायरिंग की।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button