शिक्षा

हरलाल स्कूल ऑफ लॉ विधिक सहायता केन्द्र द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। हरलाल स्कूल ऑफ लॉ के विधिक सहायता केन्द्र द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर विधि विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, नुक्कड़ नाटक और क्विज प्रतियोगिता की शानदार प्रस्तुति की गयी। एल.एल.बी द्वितीय वर्ष की छात्रा कृति कोमल ने भाषण के माध्यम से संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।

बी.ए.एल.एल.बी. के छात्रों द्वारा नुक्क्ड नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे महिला उत्पीडन एवं साइबर क्राइम को उजागर किया तथा अभिनय के माध्यम से उन्हे दूर करने का उपाय भी बताया। इसके साथ ही संविधान पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

हरलाल स्कूल ऑफ लॉ के चेयरमेन श्री एच.एस. बंसल एवं प्राचार्य डॉ0 त्रिभुवन कुमार अग्रवाल द्वारा संविधान की महत्वता पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा भी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक कु0 भाव्या सहायक आचार्य एवं अन्य प्राध्यापकगण श्री अनुराग, डॉ0 सनातन शर्मा, डॉ0 प्रीति, कु0 अंशिका एवं कु0 मेघा तायल उपस्थित रहे।
gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button