ताजातरीनप्रदेश

New Delhi Municipal Council Ndmc Ranked First Across Country In Cleanliness Survey 2021 – स्वच्छता सर्वेक्षण: एनडीएमसी ने पहले पायदान पर बनाई जगह, दिल्ली के नगर निकायों की रैंकिंग पर डालें नजर

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:49 PM IST

सार

एनडीएमसी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देशभर में पहले पायदान पर जगह बनाई है। एक से 10 लाख आबादी वाले शहरों की सूची में इस वर्ष दिल्ली कैंट ने 97वां स्थान हासिल किया है। वहीं, कैंटोनमेंट बोर्ड की श्रेणी में 62 कैंट में से दिल्ली कैंट ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पहले स्थान पर अहमदाबाद व दूसरे स्थान पर मेरठ कैंट है। 

ख़बर सुनें

राजधानी की स्मार्ट सिटी नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देशभर में पहले पायदान पर जगह बनाई है। एक से 10 लाख आबादी वाले 372 शहरों को पीछे छोड़ एनडीएमसी को शीर्ष स्थान मिला है। दूसरी ओर 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में दक्षिणी निगम 31वें, पूर्वी निगम 40वें व उत्तरी निगम 45वें स्थान पर रहा है। दिल्ली कैंट कैंटोनमेंट बोर्ड की श्रेणी में तीसरे पायदान पर रहा है।    

आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से शनिवार को विज्ञान भवन में छठे स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा की गई। एनडीएमसी को पांच सितारा कचरा मुक्त शहर और वाटर प्लस प्रमाणित श्रेणी के रूप में भी चुना गया है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए पालिका को प्रेरक दौर सम्मान में प्लेटिनम सिटी (दिव्य)  के रूप में रखा गया है। एनडीएमसी की ओर से परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र व सचिव ईशा खोसला समेत अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार को प्राप्त किया। बीते वर्षों के मुकाबले एनडीएमसी ने स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार किया है। बीते वर्ष परिषद को तीसरा व 2019 में  पांचवा स्थान हासिल हुआ था। 

स्वच्छ रैंकिंग में अंतिम 10 पायदान पर रहे नगर निकाय 
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत 10 लाख से अधिक आबादी वाले 48 शहरों में दिल्ली के नगर निकाय अंतिम स्थानों पर जगह बना पाए हैं। पूरे वर्ष नगर निगमों की ओर से स्वच्छता को लेकर किए गए दावे व तमाम प्रयास स्वच्छता रैंकिंग में नाकाफी साबित हुए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले दक्षिणी निगम अपने पायदान से नहीं हिली है, जबकि उत्तरी निगम की रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई है। पूर्वी निगम ने पिछले वर्ष के मुकाबले छह पायदान चढ़ रैंकिंग में सुधार किया है। इस वर्ष दक्षिणी निगम ने 31वां, पूर्वी निगम ने 40वां व उत्तरी निगम ने 45वां स्थान हासिल किया है। बीते वर्ष 47 शहरों की सूची में उत्तरी निगम ने 43, दक्षिणी निगम ने 31 व पूर्वी निगम ने 46 रैंक हासिल की थी। 

पिछले पांच वर्षों में दिल्ली के नगर निकायों की रैंकिंग

साल        दक्षिणी निगम     उत्तरी निगम   पूर्वी निगम एनडीएमसी
2021     31                     45                 40                   1
2020     31                       43                 46                  3  
2019   138                     282               240                 5
2018     32                       206               341                 4
2017     202                     279               196                 7    
2016     39                       43                52                   4

विस्तार

Source link

Related Articles

Back to top button