आम मुद्दे

नोएडा में व्यापारी सम्मान समारोह : डॉ.महेश शर्मा ने कहा- व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी :

नोएडा, रफ्तार टुडे : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन सेक्टर-51में हुआ। पूरे प्रदेश भर में आज व्यापारी सम्मान दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के जन्म दिवस के उपलक्ष में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन नोएडा में किया गया। उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने भामाशाह पुरस्कार 2023 के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को चुना गया है। विकास जैन ने कहा कि हम व्यापारियों की सेवा के लिए कुछ भी करने को तैयार है। हमें व्यापारी सेवा के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपना सर्वस्व निछावर करना है।

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम ने भामाशाह अलंकरण देकर विकास जैन को सम्मानित किया। डॉक्टर महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि व्यापारी हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। बिना व्यापारियों के अर्थव्यवस्था चल नहीं सकती। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल हर समय व्यापारियों की समस्याओं के लिए काम कर रही है। ऐसी संस्था देश और प्रदेश के लिए हमेशा हितकारी होती है। व्यापार प्रकोष्ठ के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का नाम आगे भेजा जाएगा।

भारतीय अर्थव्यवस्था के सैनिक हैं व्यापारी- विमला बाथम
विमला बाथम ने कहा कि इतने कम समय में व्यापार मंडल में जो ख्यातिप्राप्त करी है वो बोहोत काबिले तारीफ है l व्यापारी अर्थव्यवस्था के सैनिक होते हैं l जिस प्रकार सैनिक बॉर्डर पर सुरक्षा करते हैं, उसी प्रकार व्यापारी अर्थव्यवस्था की सुरक्षा करते हैं l राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि देश कभी भी व्यापारियों की सेवाओं को भूल नहीं सकता है। व्यापारी भामाशाह बनकर देश की रक्षा करते हैं।

“व्यापारी सेवा के लिए हमेशा तत्पर”
प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंगल ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर पर अग्रसर हो जाएगा। अभी उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की चार प्रदेश में शाखाएं हैं, जो बहुत जल्द 11 प्रदेशों में हो जाएंगी। प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और सम्मान करते हुए कहा कि हम हमेशा आप लोगों के साथ है और व्यापारी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Related Articles

Back to top button