स्वास्थ्यHealth,गौतमबुद्ध नगरताजातरीनदिल्ली एनसीआर

Delhi Yatharth Hospital News : दिल्ली का दिल अब और भी मजबूत, यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाउन ने वर्ल्ड हार्ट डे पर आयोजित किया धमाकेदार वॉकथॉन, भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी, उत्तर-पश्चिम दिल्ली को मिली पहली एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब की सौगात

नई दिल्ली, रफ़्तार टुडे। राजधानी दिल्ली के दिल की धड़कनें आज कुछ खास थीं। मौका था वर्ल्ड हार्ट डे 2025 का और मंच था यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन का। इस दिन को यादगार बनाने के लिए हॉस्पिटल ने आयोजित किया “चलता रहे मेरा दिल” वॉकथॉन, जिसमें न सिर्फ फिटनेस और सेहत का संदेश मिला, बल्कि राजधानीवासियों को मिला उत्तर और पश्चिम दिल्ली की पहली एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब का तोहफा। इस पूरे आयोजन की शुरुआत बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हरी झंडी दिखाकर की।

दिल्ली में यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक आंदोलन साबित हुआ। भूमि पेडनेकर की मौजूदगी, हजारों कदमों की आवाज़ और एडवांस्ड कैथ लैब का उद्घाटन – इन सबने मिलकर एक ऐसा संदेश दिया जिसे दिल्लीवासी लंबे समय तक याद रखेंगे। अब राजधानी का दिल और भी सुरक्षित है क्योंकि उसे मिल गई है अत्याधुनिक तकनीक की ढाल और स्वस्थ जीवनशैली की चाबी।

सुबह-सुबह जोश से भरा जुम्बा और उत्साह भरी भीड़

सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही मॉडल टाउन का माहौल बदल गया। हॉस्पिटल प्रांगण में एक से बढ़कर एक जुम्बा मूव्स ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी ने भाग लिया और माहौल को बना दिया फिटनेस फेस्टिवल जैसा। इसके बाद जब दो किलोमीटर लंबा वॉकथॉन शुरू हुआ तो सड़कें दिल की सेहत के नारों और ऊर्जा से गूंज उठीं।

भूमि पेडनेकर ने दिया दिल की देखभाल का संदेश

मुख्य अतिथि भूमि पेडनेकर ने कहा, “यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग दिल की सेहत को लेकर जागरूक हो रहे हैं। रोजाना की आदतें जैसे थोड़ी पैदल चाल, तनाव कम करना और संतुलित आहार हमारी जिंदगी में लंबी उम्र और खुशहाली जोड़ सकते हैं। यथार्थ हॉस्पिटल का यह कदम काबिल-ए-तारीफ है, खासकर एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब का उद्घाटन जो मरीजों को समय पर आधुनिक इलाज उपलब्ध कराएगा।”

दिल्ली को मिली कार्डियक सेवाओं की नई सौगात

कार्यक्रम के दौरान यथार्थ हॉस्पिटल में फिलिप्स अजुरियन कार्डियक कैथ लैब का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा उत्तर और पश्चिम दिल्ली में पहली बार उपलब्ध हुई है। इसके जरिए हृदय रोगियों को बेहतर, तेज और सटीक इलाज मिलेगा। अब मरीजों को इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यथार्थ हॉस्पिटल में ही विश्वस्तरीय तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों के मार्गदर्शन में उपचार मिल सकेगा।

यथार्थ ग्रुप की प्रतिबद्धता

यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक श्री यथार्थ त्यागी ने कहा, “हृदय रोगों की रोकथाम इलाज जितनी ही जरूरी है। हमारा मकसद है कि लोग समय रहते अपने दिल की देखभाल करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें यहां विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। एडवांस्ड कैथ लैब हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

विशेषज्ञों ने बताए हृदय रोग रोकथाम के उपाय

यथार्थ हॉस्पिटल में कार्डियोवैस्कुलर और थोरेसिक सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. धीरज झांभ ने कहा, “हृदय रोग आज भी भारत में मौत का प्रमुख कारण हैं। मगर इन्हें रोका जा सकता है। नियमित व्यायाम, समय-समय पर जांच और हेल्दी डाइट से दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि यथार्थ हॉस्पिटल अब तकनीक और अनुभव दोनों का सही मिश्रण पेश कर रहा है, जिससे लोगों को न सिर्फ इलाज मिलेगा बल्कि रोकथाम और जीवनशैली सुधार की प्रेरणा भी।

सामुदायिक जुड़ाव और तकनीक का संगम

“चलता रहे मेरा दिल” वॉकथॉन ने यह साबित कर दिया कि स्वास्थ्य जागरूकता तभी सफल है जब इसमें समुदाय की भागीदारी हो। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ लोगों को फिटनेस और वॉकिंग के फायदे बताए बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे यथार्थ हॉस्पिटल जैसी संस्थाएं समाज को जोड़कर आगे ले जा रही हैं।

अब राजधानी का दिल और भी सुरक्षित है क्योंकि उसे मिल गई है अत्याधुनिक तकनीक की ढाल और स्वस्थ जीवनशैली की चाबी।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button