देशप्रदेश

Team-83 includes many veterans including Kapil Sibal | टीम-83 में कपिल सिब्बल सहित कई दिग्गजों को जगह

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में अगले साल दिल्ली नगर निगम के चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति बनाने शुरू कर दी है। इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने 83 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का ऐलान किया है, जिसमें कांग्रेस के पुराने दिग्गजों जेपी अग्रवाल, अजय माकन, जनार्दन द्विवेदी, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा, कपिल सिब्बल, मतीन अहमद, अल्का लांबा आदि को जगह दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस के द्वारा दिल्ली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें युवा और अनुभवी नेताओं को जगह देने के साथ-साथ उन कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान महामारी के दौरान लोगों की ‘समर्पित भाव से सेवा’ की थी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया है कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति, संचार विभाग और डॉक्टर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ बूथ प्रबंधन समिति और अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की आयुक्तों को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार ने कहा कि 83 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में हमारी युवा शक्ति और नेताओं के अनुभव का मिश्रण है। हाईकमान द्वारा हमारे उन कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया है, जिन्होंने महामारी के दौरान कांग्रेस का झंडा पकड़कर लोगों की सेवा की है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button