आम मुद्दे

केजरीवाल ने पंजाब को कब्जे में लिया, कैप्टन ने सीएम भगवंत मान से कहा कि कैसे केजरीवाल कर सकते हैं अफसर से मीटिंग

कैप्टन, सिद्धू और चेन्नई सहित कई नेताओं ने उठाए सवाल, भगवंत मान को कहा रबड़ स्टांप

पंजाब, रफ्तार टुडे। केजरीवाल ने पंजाब को कब्जे में लिया है यह बात कैप्टन अरमिंदर सिंह ने सीएम भगवंत मान से कहा कि कैसे केजरीवाल कर सकते हैं अफसर से मीटिंग सिद्धू, चुन्नी और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें आप की रबड़ स्टांप करार दिया।

पंजाब में नया राजनीत‍िक घमासान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने द‍िल्‍ली में पंजाब के मुख्य सचिव (Punjab Chief Secretary) और पंजाब बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ मीट‍िंग की। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान नहीं थे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूरा व‍िपक्ष पंजाब सरकार पर हमलावर है।

पंजाब की भगवंत मान सरकार को लेकर नया विवाद सामने आया है। द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरव‍िंद केजरीवाल ने द‍िल्‍ली में पंजाब के मुख्य सचिव (Punjab Chief Secretary) और पंजाब बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ मीट‍िंग की। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान वहां मौजूद नहीं थे। इसको लेकर पंजाब का पूरा व‍िपक्ष भगवंत मान सरकार पर हमलावर हो गया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा कांग्रेस और बीजेपी ने भगवंत मान सरकार को कटघरे में खड़ा क‍िया है। समूचे व‍िपक्ष ने केजरीवाल पर पंजाब को कब्‍जे मे लेने का आरोप लगाते हुए सीएम भगवंत मान को ‘रबर स्‍टैंप’ बताया है।

पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमर‍िंदर स‍िंह ने ट्वीट करके कहा, ‘सबसे बुरा डर था, सबसे बुरा हुआ। अरविंद केजरीवाल ने ऐसा होने से बहुत पहले ही पंजाब पर अधिकार कर लिया था। भगवंत मान रबर स्टैंप हैं, यह पहले से ही एक तय था। अब केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करके इसे सही साबित कर दिया है।

माफी मांगे मान और केजरीवाल: स‍िरसा
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा क‍ि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किस हैसियत से किसके साथ बैठक की? पंजाब सरकार के अधिकारी मुख्‍यमंत्री की अनुपस्थिति में कैसे गए? क्या सीएम भगवंत मान को इस बैठक की जानकारी थी? अगर हां तो उन्हें और केजरीवाल दोनों को पंजाब के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए। यह अस्वीकार्य है।

Related Articles

Back to top button