आम मुद्दे

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का कंबल वितरण अभियान सबसे बड़ा धर्म,मानवता की सच्ची सेवा -:नीरज सिंह

गाजियाबाद, रफ्तार टुडे। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के ठण्ड के कहर में कंबल वितरण मुहिम से जरूरतमंदो के चेहरे पर दौड़ी खुशी की लहर इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि सेवा ही वास्तविक धर्म और मानवता की सच्ची सेवा हैं I

नर सेवा नारायण सेवा के मूलमंत्र के साथ प्रत्येक शीत लहर के कहर के बीच देवदूत बनकर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट कंबल वितरण महाअभियान चलाकर गरीब लाचार वंचित एवं मजलूम के बस्तियों में कैंप लगाकर,घूम घूम कर कंबल वितरित करती हैं ,उक्त विचार ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के मौके पर भाजपा युवा नेता एवं माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने व्यक्त किया I आज गायत्री पुरम पर कैम्प लगाकर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कम्बल वितरण करते हुए युवा भाजपा नेता यशस्वी श्री नीरज सिंह जी,व नगर उपाध्यक्ष श्री विवेक सिंह जी, मिडिया प्रभारी अवध क्षेत्र भाजपा श्री दीपक तिवारी जी, स्थानीय मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह,अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

      आज  गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के पवित्र अवसर पर विभिन्न स्थलों पर 24 घंटे की मुहिम अंतर्गत कंबल बांटेI चीफ  ट्रस्टी  एवं   लोकप्रिय  समाजसेवी  राजीव  मिश्रा  ने  कहा  कि  ट्रस्ट  अपना महाअभियान तब तक जारी रखेगी जब हर गरीब तक कंबल नहीं पहुँच जाता I 

जब तक गरीब ठण्ड से कापेगा तब तक यह महाअभियान जारी रहेगा संस्थापक ट्रस्टी एवं संरक्षक डॉ राजेश शुक्ल ने बताया कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट टीम के वालंटियर 24*7 पूरे शहर के चिन्हित मलिन कस्बों, सार्वजनिक स्थानों चौराहों पर रात दिन जरूरतमंदो को कंबल ओढ़ाकर उनका सम्मान भी कर रहे है I

Gaurav sharma
Raftar

Related Articles

Back to top button