देशप्रदेश

Harsh firing during marriage ceremony, case registered, youth absconding | शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, केस दर्ज, युवक फरार

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जगतपुरी इलाके में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिलते ही युवक फरार हो गया। इस घटना की बाबत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना स्थल से दो खोखे भी मिले हैं। पुलिस की जांच सीसीटीवी कैमरों पर फोकस है। पुलिस ने बताया पारस ग्रोवर (20) बलदेव पार्क इलाके में रहता है। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील के पास काम करता है।

इसके घर के पास समुदायिक भवन में सोमवार को बारात आई थी। देर रात करीब एक युवक ने पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग की। युवक नशे में था। पारस की मां ने युवक को गोली न चलाने के लिए कहा। वह नहीं माना और गोली चलाता रहा। इसके बाद पारस ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोपी भाग गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button