आम मुद्दे

भाजपा से दादरी नगर पालिका अध्यक्ष की प्रत्याशी स्वर्गीय श्री विजय पंडित की धर्मपत्नी गीता पंडित व जेवर नगर पंचायत वैश्य समाज से अध्यक्ष प्रत्याशी होंगे

नोएडा, रफ्तार टुडे । दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से तीसरी बार गीता पंडित को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा तेज है। वहीं जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के तौर पर मनोज जैन का नाम प्रमुखता से चर्चाओं में है। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि दोनों ही नामों पर तकरीबन हाईकमान की सहमति हो चुकी है सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी ही बाकी है।

गीता पंडित दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर दो बार जीत हासिल कर चुकी है। हालांकि इस बार अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में कई अन्य लोगों के भी नाम चर्चाओं में चल रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि गीता पंडित के नाम पर ही अंतिम मुहर लग सकती है, वहीं जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज जैन का नाम बहुत तेजी से चल रहा है। हालांकि मनोज जैन दावेदारों की फेहरिस्त में शामिल नहीं थे, इसके बावजूद उनकी सक्रियता तथा उनके मजबूत आधार को केंद्र में रखकर उनके नाम की घोषणा कल की जा सकती है।

लेटेस्ट वीडियो राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश दिल्ली एनसीआर WEB STORIES चेतना मंच ओरिजिनल संपादकीय क्राइम / अपराध बिज़नेस राजनीति अंतरराष्ट्रीय बॉलीवुड ज्योतिष धर्म कर्म एजुकेशन भारतीय रेलवे हेल्थ खेल खाना खज़ाना लाइफ स्टाइल

Home दिल्ली एनसीआर गौतमबुद्ध नगर Dadri
भाजपा से दादरी नगर पालिका अध्यक्ष की प्रत्याशी गीता पंडित व जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी होंगे मनोज जैन
Noida News : दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से तीसरी बार गीता पंडित को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा चल रही है। वहीं जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के तौर पर मनोज जैन का नाम प्रमुखता से चर्चाओं में है।
23 April 2023 , 12:55 PM
Noida News
Noida News

Noida News : दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से तीसरी बार गीता पंडित को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा चल रही है। वहीं जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के तौर पर मनोज जैन का नाम प्रमुखता से चर्चाओं में है। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि दोनों ही नामों पर तकरीबन हाईकमान की सहमति हो चुकी है सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी ही बाकी है।

Noida News
मालूम हो कि गीता पंडित दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर दो बार जीत हासिल कर चुकी है। हालांकि इस बार अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में कई अन्य लोगों के भी नाम चर्चाओं में चल रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि गीता पंडित के नाम पर ही अंतिम मुहर लग सकती है, वहीं जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज जैन का नाम बहुत तेजी से चल रहा है। हालांकि मनोज जैन दावेदारों की फेहरिस्त में शामिल नहीं थे, इसके बावजूद उनकी सक्रियता तथा उनके मजबूत आधार को केंद्र में रखकर उनके नाम की घोषणा कल की जा सकती है।

इसके अलावा अन्य नगर पंचायत अध्यक्ष पदों की घोषणा भी एक-दो दिन में होने की संभावना है। दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने पहले से ही बहुजन समाज पार्टी से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अयूब के नाम की घोषणा कर दी है। वर्ष 2017 में हुए चुनाव मैं अयूब बहुजन समाज पार्टी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे तथा दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार समाजवादी पार्टी ने अयूब पर दांव लगाया है, हालांकि इस बार भी गीता पंडित तथा अयूब के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तीसरी बार भी गीता पंडित की जीत का खुलेआम दावा कर रहे हैं। गीता पंडित के नाम पर कल ब्राह्मण सम्मेलन के एक कार्यक्रम में भी डॉ. महेश शर्मा ने अघोषित मुहर लगा दी थी हालांकि उन्होंने कहा था, अंतिम फैसला हाईकमान ही करेगा।

Related Articles

Back to top button