स्वास्थ्यHealthउत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीनदिल्ली एनसीआरनोएडा

CM Visit To Medanta Hospital Breaking News : “मेदांता का मेगा मिशन: नोएडा में 550-बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू, सीएम योगी ने कहा—‘मेदांता का नाम ही काफी है!’ यूपी का हेल्थकेयर बनेगा न्यू पॉवरहाउस”, अब पूर्वी यूपी (गोरखपुर, वाराणसी) मेदांता लिए यूपी सरकार आपक हर तरीके से साथ

सीएम योगी का संदेश—“अब यूपी में भी top-class इलाज घर के पास”, 200+ नए अस्पताल में डॉक्टर 25+ सुपर स्पेशलिटीज में विश्व स्तरीय देखभाल प्रदान करेंगे

नोएडा, रफ़्तार टूडे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक घटना बुधवार को दर्ज हो गई। जब मेदांता–द मेडिसिटी ने नोएडा में अपना विशाल और अत्याधुनिक 550-बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लॉन्च कर दिया। इस ग्रैंड उद्घाटन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पहुंचे और औपचारिक रूप से अस्पताल का शुभारंभ किया।

और उद्घाटन के दौरान सीएम योगी की एक लाइन ने पूरे माहौल का केंद्र बदल दिया—
“मेदांता का नाम ही काफी है… और यूपी सरकार हर कदम पर साथ है!” उनके इस बयान ने न सिर्फ मेदांता संस्थान के महत्व को स्थापित किया बल्कि यह भी साफ कर दिया कि यूपी सरकार अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को हर जिले तक पहुंचाने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक।

मेदांता का एनसीआर में सबसे बड़ा विस्तार

नोएडा सेक्टर-50 में बना यह नया मेदांता अस्पताल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का एक शानदार मॉडल है। यह अस्पताल मेदांता की एनसीआर में बढ़ती उपस्थिति को और मजबूत करता है।

अस्पताल में—

550 बेड

130+ आईसीयू बेड

16 हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर

200+ डॉक्टर ऑन बोर्ड

और 25+ सुपर स्पेशलिटीज
उपलब्ध हैं, जो इसे इस क्षेत्र की सबसे उन्नत मेडिकल सुविधा बनाते हैं।

सीएम योगी का संदेश—“अब यूपी में भी top-class इलाज घर के पास”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन समारोह में कहा—
“मेदांता सिर्फ अस्पताल नहीं, बल्कि विश्वास का नाम है। यह वह संस्था है जिसने देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं के मानक बदले हैं।”

सीएम ने कहा कि यूपी सरकार चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में मेदांता जैसे संस्थानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
उन्होंने पूर्वी यूपी का जिक्र करते हुए कहा “जहाँ पहले मरीजों को दिल्ली भागना पड़ता था, आज वही सेवाएँ यूपी में उपलब्ध हो रही हैं। सरकार हर तरह से सहयोग करेगी।” इस संदेश ने साफ कर दिया कि प्रदेश में मेगा-हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का युग शुरू हो चुका है।

Screenshot 20251127 183022 X converted
सीएम योगी ने कहा—‘मेदांता का नाम ही काफी है!’ यूपी का हेल्थकेयर बनेगा न्यू पॉवरहाउस”,

25+ सुपर स्पेशलिटीज – हर बीमारी का उन्नत समाधान

मेदांता नोएडा अस्पताल इन विशेषताओं के लिए जाना जाएगा—

कार्डियोलॉजी

ऑन्कोलॉजी

न्यूरोसाइंस

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी

ऑर्थोपेडिक्स

ट्रांसप्लांट

इंटरवेंशनल प्रक्रियाएं

रोबोटिक सर्जरी

इंटरवेंशनल कार्डियक और न्यूरो-विंग

यह अस्पताल उन गंभीर बीमारियों का भी इलाज करेगा जिसके लिए पहले मरीजों को दूसरे राज्यों की यात्रा करनी पड़ती थी।

डॉक्टर नरेश त्रेहान की दूरदृष्टि

मेदांता समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, डॉ. नरेश त्रेहान ने इस सुविधा को मेदांता के मिशन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा—“यह अस्पताल रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा का मॉडल है। बेहतरीन डॉक्टर, उन्नत तकनीक और मानवीय दृष्टिकोण—सभी एक ही छत के नीचे।”

उन्होंने आगे कहा कि मेदांता की सोच स्पष्ट है—‘हर जीवन अमूल्य है’ (Every life is precious)।यह वाक्य मेदांता के पूरे हेल्थकेयर फिलॉसफी का सार है।

अत्याधुनिक मशीनें—AI, रोबोटिक्स और 3D इमेजिंग

अस्पताल में देश के सबसे आधुनिक उपकरण मौजूद हैं—

Da Vinci XI robotic surgery system

Artis Q Biplane Cath Lab

Varian Edge TrueBeam radiosurgery technology

O-Arm surgical imaging system

3 Tesla MRI

256 Slice Dual Source CT Scan

PET Scan

Gamma camera imaging

ये तकनीकें न सिर्फ उपचार को तेज बनाएंगी बल्कि जटिल सर्जरी को सुरक्षित और सफल बनाएंगी।

मेदांता नोएडा—रोज़गार का नया केंद्र

अस्पताल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करेगा, बल्कि 5000–7000 लोगों को रोजगार भी देगा। इसमें डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन, पैरामेडिक्स, सपोर्ट स्टाफ और स्थानीय रोजगार
शामिल होंगे।

यह नोएडा और पश्चिमी यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।

20251127 1627541 converted 1
डॉक्टर नरेश त्रेहान की दूरदृष्टि

मेट्रो कनेक्टिविटी—पहुंच अब और आसान

अस्पताल सेक्टर-50 में स्थित है और सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी का फायदा मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को मिलेगा।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर से पहुंचना बेहद आसान होगा।

अस्पताल के स्थान की रणनीति को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने “बेहद उपयुक्त” बताया है।

समूह CEO पंकज साहनी का बयान—“यह अस्पताल भविष्य के लिए तैयार है”

मेदांता समूह के CEO पंकज साहनी ने कहा “नोएडा और पश्चिमी यूपी को उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की कमी लंबे समय से थी। यह अस्पताल उस कमी को दूर करता है।”

उन्होंने कहा कि यह सुविधा आने वाले सालों में—नए मानक बनाएगी

शोध कार्य आगे बढ़ाएगी

आपात स्थितियों में सबसे भरोसेमंद विकल्प बनेगी

क्यों मेदांता नोएडा हेल्थ सेक्टर के लिए गेम–चेंजर?

इस अस्पताल के खुलने से—दिल्ली की भीड़ कम होगी, गंभीर मरीजों को नज़दीक इलाज मिलेगा, उन्नत तकनीक सीधे यूपी तक पहुंचेगी

प्लाज़्मा, ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी की पहुंच बढ़ेगी

मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, यह अस्पताल सिर्फ एक मेडिकल सेंटर नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए हेल्थ–केयर का पावरहाउस बनने जा रहा है।

मेदांता का मिशन—“हर जीवन अमूल्य है” को दे रहा है नया विस्तार

मेदांता नोएडा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
सीएम योगी के शब्दों में—
“मेदांता का नाम ही काफी है… लेकिन अब यूपी सरकार भी हर कदम पर साथ है।” यह दिखाता है कि यूपी अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े और साहसिक कदम उठा रहा है।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button