आम मुद्दे

शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। शारदा विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसके तहत शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता ने कैंपस परिसर में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात छात्रों द्वारा मधुर देशभक्ति गीतों, मंत्रमुग्ध करने वाले नृत्य प्रदर्शन और कविता पाठ के साथ हुई। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा किए गए मार्च पास्ट मुख्य आकर्षण का कारण बना।कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई देते हुए शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है और शारदा के छात्र सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबंद्ध है। हमें याद रखना चाहिए की देश की आजादी के लिए कितने लोगों ने बलिदान दिया है। कोरोना काल में भारत ने समय पर वैक्सीन बना के साबित कर दिया है की भारत देश किसी से कम नहीं है।

किसी भी देश के विकास के लिए रिसर्च एवं अनुसंधान बहुत अहम भूमिका निभाता है और यही कारण है कि शारदा अपना योगदान रिसर्च के क्षेत्र में काम करके दे रहा है। विश्वविद्यालय और देश का विकास आपस मे जुड़ा है। हर नागरिक की देश के प्रति जिम्मेदारी होती है जिसे पूरा कर वह विकास में योगदान दे सकते है केवल हमे अपनी जिमेदारियो को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।

शारदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने कहा कि देश को केवल सरकार ही नहीं बल्कि देश के नागरिक भी चलाते हैं केवल हमे अपनी जिमेदारी को समझना चाहिए। देश का विकास हर व्यक्ति पर निर्भर है।

इस मौके पर शारदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा सिबाराम खारा, शारदा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डा परमानंद, शारदा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे। ध्वजारोहण समारोह में हजारो छात्रों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एंव प्रबंधन ने हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शारदा विवि में ’एक दीप शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 अगस्त 2022, से एक सप्ताह पहले शारदा विश्वविद्यालय में अमृत महोत्सव के तहत वृक्षारोपण अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कविता प्रतियोगिता, स्वतंत्रता रैली का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button