आम मुद्दे

सपा नोएडा संगठन ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

नोएडा, रफ्तार टुडे। आज समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने नोएडा प्राधिकरण पर किसानों की मांगों को लेकर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता ) को समर्थन दिया एवं भविष्य में किसानो के प्रति हो रहे शोषण में पार्टी हर तरह से खड़ी हैं।

डॉ आश्रय गुप्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी जब सत्ता में थी तो किसानों की खुशहाली के लिए हर एक कदम उठाए थे पर आज की इस तानाशाही सरकार तो किसानों की मांगों को सुनना भी नही चाहती जो कि लोकतंत्र की आजादी के खिलाफ है।नोएडा के किसानों की मांग जल्द मानी जाए वर्ना सपा भी इसको लकें आंदोलन करेंगी।

इस अवसर पर विकास यादव,राघवेंद्र दुबे,अनिल पंडित, राणा मुखर्जी,शादाब खान,अर्जुन प्रजापति,बाबू प्रधान,असीम ज़ैदी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button