आम मुद्दे

वृद्धा आश्रम में केक काटकर मनाया फादर्स डे

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ए टू जेड फाउंडेशन के साथ मिलकर पत्रकार कैलाश चंद, रोहित प्रियदर्शन, रविन्द्र जयंत, रोहित कुमार ने नलगढ़ा गांव , सेक्टर- 145 स्थित “खुशियों की ओर” वृद्धाश्रम के प्रांगण में रह रहे बुजुर्गों के साथ केक काटकर फादर्स डे मनाया।

फाउंडेशन के को- फाउंडर व वृद्धाश्रम के संचालक अशोक कुमार और दीक्षा और पत्रकार बंधुओं ने असहाय लावारिस जरूरतमंद प्रभु स्वरूप वृद्धजनों को फल, अल्पाहार केक आदि खिलाकर खुशियां बांटी।

सभी वृद्धजनों को संचालक अशोक कुमार एवं दीक्षा ने तिलक लगाकर एवं माला पहना कर उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की।

अशोक कुमार ने बताया कि हमें बुजुर्गों के साथ अपनी खुशियां बांटनी चाहिए। कभी-कभी वृद्धा आश्रमों में जाकर उनकी जिंदगी का एक खुशनुमा हिस्सा बनना चाहिए।

बता दें वर्तमान में सेक्टर 145 ग्राम नलगढ़ा में किराए के भवन लेकर , बुजुर्गों की सेवा को ही अपना उद्देश्य मानकर अशोक और दीक्षा बेसहारा बुजुर्गों को नि:शुल्क रहने , बिस्तर भोजन की सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं ।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button