ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में चित्रांश समाज ने सामूहिक रूप से किया श्री चित्रगुप्त देव का भव्य पूजन

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। चित्रांश समाज ने अराध्य देव श्री चित्रगुप्त जी की पूजा सामूहिक रूप से माता वैष्णों देवी मंदिर, नवादा, ग्रेटर नोएडा में की। समाज के लोगों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर अराध्य देव से सर्व समाज के कल्याण, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

पूजन के बाद भव्य आरती की गई और उपस्थित जनों में प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भजन की सुंदर प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोह लिया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन कर समस्त समाजजनों के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख सदस्य निशिथ श्रीवास्तव, राजेश माथुर, अनिल श्रीवास्तव, एस.पी. अम्बष्ठ, विश्वबंधु निगम, रोहित प्रियदर्शन, अरविंद श्रीवास्तव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद अस्थाना, अविनाश, संजीव सक्सेना, विनोद सहित समस्त समाजजन उपस्थित रहे।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button