Trading Newsउत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा वेस्टताजातरीन

UPPSC Daughter News : “बेटी ने रचा इतिहास!”, ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर की निकिता पंडित बनीं UPPSC टॉपर, 24वीं रैंक से पूरे जिले का नाम रोशन, “गांव की बेटी, पूरे प्रदेश की पहचान”, “गांव में जश्न का माहौल”—हर चेहरे पर खुशी, हर दिल में गर्व

गौतमबुद्ध नगर, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के गाँव रोजा जलालपुर से एक ऐसी प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जिसने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। गांव की होनहार बेटी निकिता पंडित ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के पद पर हुआ है, जो न केवल उनके कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा भी बन गया है।

“गांव की बेटी, पूरे प्रदेश की पहचान”
रोजा जलालपुर जैसे गांव से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना अपने आप में एक मिसाल है। निकिता पंडित की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि मेहनत, समर्पण और सही दिशा ही सफलता की असली कुंजी है।
उनकी सफलता से न केवल उनके परिवार का नाम रोशन हुआ है, बल्कि ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्ध नगर जिले की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है।

“परिवार का साथ बना ताकत”—गर्व से झूम उठा घर-आंगन मिली जानकारी के अनुसार, निकिता पंडित समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोज शर्मा की बहन और वीरसिंह शर्मा की सुपुत्री हैं।
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, और हर कोई इस बेटी की कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहा है।

“गांव में जश्न का माहौल”—हर चेहरे पर खुशी, हर दिल में गर्व
जैसे ही निकिता पंडित की सफलता की खबर गांव में फैली, पूरा रोजा जलालपुर जश्न में डूब गया।
ग्रामीणों और सोनू पंडित (युवा नेता भाजपा जलालपुर) उनके चाचा ने इसे अपने गांव के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। हर कोई यही कहता नजर आया कि “हमारी बेटी ने पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया।”

“संघर्ष से सफलता तक का सफर”—युवाओं के लिए मिसाल
निकिता पंडित की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो सिविल सेवाओं में जाने का सपना देखते हैं।
उनकी यह उपलब्धि बताती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

“शुभकामनाओं की बारिश”—उज्ज्वल भविष्य की कामनाइस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, रिश्तेदारों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।

“बेटी बनी प्रेरणा, सफलता बनी पहचान”
ग्रेटर नोएडा की इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि सपने बड़े हों तो रास्ते खुद बन जाते हैं।
निकिता पंडित की यह सफलता न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने का हौसला देगा।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button