Uncategorized

ग्रेटर नोएडा में पानी मिला पेट्रोल मिलने पर ग्राहकों ने किया हंगामा, कई वाहन हुए खराब

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। जहाँ एक तरफ़ दुनिया भर में चल रहे पेट्रोल-डीजल के संकट से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ़ भारत में दूसरे देशों के मुक़ाबले स्थिति कहीं बेहतर है। लेकिन ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित इंडियनऑयल के पेट्रोल पंप का एक मामला सामने आया है जहाँ पेट्रोल की जगह लोगों के वाहनों में पानी डाला जा रहा है। 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 1 स्थित इंडियन आयल के पम्प पर शनिवार 4 अप्रैल को उस समय हंगामामच गयाजब ग्राहकों की गाड़ियों में पानी मिला हुआ पेट्रोल होने की बात सामने आई। इस पंप से तेल डलवाकरनिकले 25 से अधिक वाहन जिनमें कारस्कूटी और बाइक शामिल थेकुछ ही दूरी पर जाकर अचानक बंद होगए। 

ग्राहकों का आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालक की लापरवाही के कारण उनके वाहनों के इंजन खराब होने केकगार पर पहुंच गए। कई वाहन लंबी दूरी की यात्रा पर निकले थेलेकिन बीच रास्ते में वाहन खराब होने से उन्हेंभारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने संचालक पर कड़ी कार्रवाई और वाहन के नुकसानकी भरपाई की मांग की। घटना के दौरान पेट्रोल पम्प पर हंगामे का माहौल  रहा और कर्मचारी मौके से भागते नजरआए।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button