आम मुद्दे

गाँव सैनी के बेटे ने बनाया कीर्तिमान, विदेश से आया बुलावा

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा के गांव सैनी से निकले कवि अमित शर्मा ने अपने और अपने गाँव के खाते में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। उपलब्धि ऐसी है कि इससे ना सिर्फ अमित का बल्कि पूरी हिंदी पट्टी का गौरव बढ़ा है।

दरअसल 20 अगस्त 2022 को अफ्रीका के तंजानिया देश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है इस कवि सम्मेलन को हिंदी है हम संस्था और स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

C7995484 CF61 4D47 A621 C2D6E1274C32

गौरतलब है कि इस कवि सम्मेलन में प्रतिभागिता दर्ज करने के लिए स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा कवि अमित शर्मा को एक पत्र जारी किया गया है जिसके बाद से कवि अमित शर्मा का तंजानिया जाना लगभग तय माना जा रहा है।

बता दें कि करीब 17 वर्षों से कवि अमित शर्मा लगातार अपनी हिंदी कविताओं से राष्ट्र जागरण का कार्य कर रहे हैं। अब तक उन्होंने देश-विदेश की कई यात्राएं की है लेकिन अफ्रीका महाद्वीप के किसी देश में वह पहली बार कदम रखने वाले हैं।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button