Noida Punjabi Ekta News : नोएडा पंजाबी एकता समिति का 17वां मासिक भंडारा, सामाजिक सेवा और भाईचारे की मिसाल, भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अध्यक्ष और महासचिव का आभार

नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा शहर में समाजसेवा और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने का काम कर रही नोएडा पंजाबी एकता समिति ने एक और सराहनीय कदम बढ़ाया। समिति ने अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 17वां मासिक भंडारा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। नोएडा पंजाबी एकता समिति का यह मासिक भंडारा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाजसेवा, भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक है। समिति लगातार अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए लोगों को जोड़ने और सेवा भावना को मजबूत करने में लगी है।
मुख्य सलाहकार ने की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मुख्य सलाहकार आदरणीय श्री राजन ठुकराल ने किया। उनके नेतृत्व में समिति लगातार समाजहित में कार्य कर रही है और इस भंडारे को भी उन्होंने प्रेरणादायक शुरुआत दी।
अध्यक्ष और महासचिव का आभार
समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता और महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने सभी परिवार के सदस्यों और सहयोगियों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि “समिति का हर आयोजन आप सभी के सहयोग से ही संभव हो पाता है। भविष्य में भी इसी एकता और सेवा भावना के साथ ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।”

पदाधिकारियों का योगदान और संकल्प
भंडारे की सफलता में समिति के कई पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सराहा और भविष्य में इस सामाजिक सेवा को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़
भंडारे में इस बार भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। लगभग 1200 से 1500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और समिति की इस पहल की जमकर सराहना की।
विशेष सहयोगकर्ताओं का योगदान
भंडारे की सफलता में कई सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें लीगल एडवाइजर एवं उपाध्यक्ष सुनील मेहता, उपाध्यक्ष अतुल सहगल, बी.के. मेहता, संजीव सेठ, हिमांशु मेहता, दीपक शर्मा, वरुण गिरधर, पूनम मेहता, उर्वशी चाचरा, जयंत मेहता और जतिन खन्ना के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।



