देशप्रदेश

Girl raped by drinking intoxicants in juice | मिलने आए दोस्त ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया

गुरुग्राम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। - Dainik Bhaskar

सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से उसके दोस्त ने रेप किया। आरोपी युवती से मिलने के लिए उनके घर आया था। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साउथ सिटी-1 निवासी युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती कुछ समय पहले अमित नामक युवक से हुई थी। अमित उससे मिलने के लिए 25 अक्टूबर को घर गया था। आरोप है कि अमित ने युवती को जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। सेक्टर-40 थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता व आरोपी दोनों ही कंपनी में कार्यरत हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

सेक्टर-9 ए थाना पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने कहा कि उसकी दोस्ती हेम सिंह उर्फ टिंकू से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर 25 अक्टूबर को रेप किया। अब आरोपी उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। शादी का दबाव देने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला से छेड़छाड़
भोंडसी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके पति का संतराम से रुपयों का लेनदेन है। 22 अक्टूबर की रात को संतराम घर पर आया। इस दौरान महिला का पति नहीं था। आरोप है कि शराब के नशे में संतराम ने उसे जाति सूचक शब्द कहते उसे उसके साथ अभद्रता की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button