आम मुद्दे

समसारा विद्यालय में बाल दिवस का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है, जो कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि है। ऐसा उनके बच्चों के प्रति असीम प्रेम को देखते हुए किया जाता है। समसारा विद्यालय में आध्यापिकाओं ने छात्रों के लिए बाल दिवस पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया l जिसकी शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को माला अर्पण करते हुए की गयी l जिसमें अध्यापिकाओं ने बाल दिवस की महत्ता बताई, विधार्थियों के लिए क्विज का आयोजन किया और एक समूह गीत गाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टन प्रवीन रॉय जी ने छात्रों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button