GNIOT College News : शिक्षा की गुणवत्ता का नया कीर्तिमान, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को एनबीए की मुहर, इंजीनियरिंग शिक्षा में जीएनआईओटी ने रचा इतिहास, ग्रेटर नोएडा से आई बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि, 25 वर्षों की शैक्षणिक विरासत का परिणाम

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट) ने शैक्षणिक गुणवत्ता के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (NBA) से मान्यता प्राप्त कर ली है।
यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए बल्कि ग्रेटर नोएडा को शिक्षा के राष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूत करने वाली मानी जा रही है। एनबीए मान्यता मिलना किसी भी तकनीकी संस्थान के लिए गुणवत्ता, पारदर्शिता और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण होता है।
तीन प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाओं को मिली मान्यता
एनबीए द्वारा यह मान्यता संस्थान की तीन अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकप्रिय शाखाओं को प्रदान की गई है—
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
इन तीनों शाखाओं को तकनीकी शिक्षा की रीढ़ माना जाता है। आज के डिजिटल और तकनीक आधारित युग में इन विषयों की मांग न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एनबीए की मान्यता मिलना छात्रों के भविष्य के लिए एक बड़ा भरोसे का प्रमाण बनकर सामने आया है।
एनबीए मान्यता का क्या है महत्व?
नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (NBA) देश की सबसे प्रतिष्ठित मान्यता संस्थाओं में से एक है। एनबीए किसी भी संस्थान को मान्यता देने से पहले उसके—
पाठ्यक्रम की गुणवत्ता
फैकल्टी की योग्यता
रिसर्च और इनोवेशन
इंडस्ट्री लिंक
इंफ्रास्ट्रक्चर
छात्र विकास और प्लेसमेंट
सतत गुणवत्ता सुधार (Continuous Improvement)
जैसे अनेक बिंदुओं पर गहन मूल्यांकन करता है। जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का इन सभी कसौटियों पर खरा उतरना यह दर्शाता है कि संस्थान केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को उद्योग-उन्मुख, कौशल-आधारित और भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।
25 वर्षों की शैक्षणिक विरासत का परिणाम
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ से संबद्ध (कॉलेज कोड: 132) ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पिछले 25 वर्षों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देता आ रहा है।
इन वर्षों में संस्थान ने हजारों इंजीनियर देश और दुनिया को दिए हैं, जो आज मल्टीनेशनल कंपनियों, सरकारी विभागों, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एनबीए मान्यता इस लंबी और सशक्त यात्रा का स्वाभाविक और ऐतिहासिक परिणाम मानी जा रही है।
चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता की प्रतिक्रिया
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने पूरे जीएनआईओटी परिवार को बधाई देते हुए कहा—“एनबीए मान्यता पूरे संस्थान की सामूहिक मेहनत, समर्पण और दूरदृष्टि का परिणाम है। यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के अथक प्रयासों का सम्मान है। हम आगे भी गुणवत्ता आधारित शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहेंगे।”
उनके नेतृत्व में जीएनआईओटी ग्रुप ने शिक्षा को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम माना है।
वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता बोले – छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
संस्थान के वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने एनबीए मान्यता को छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा—
“एनबीए मान्यता से संस्थान की विश्वसनीयता और साख और अधिक मजबूत हुई है। इससे छात्रों को न केवल बेहतर प्लेसमेंट अवसर मिलेंगे, बल्कि उच्च शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें अधिक पहचान प्राप्त होगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान भविष्य में नई तकनीकों, रिसर्च और इंडस्ट्री कोलैबोरेशन पर विशेष ध्यान देगा।
निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता का विज़न
जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने इसे गुणवत्ता सुधार की निरंतर प्रक्रिया का परिणाम बताया।
“एनबीए मान्यता इस बात का प्रमाण है कि संस्थान में अकादमिक सिस्टम सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में अन्य इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स के लिए भी एनबीए और अन्य राष्ट्रीय मान्यताओं के प्रयास किए जाएंगे।”
उनके अनुसार संस्थान का फोकस केवल परीक्षा परिणामों पर नहीं, बल्कि इनnovation, रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और होलिस्टिक ग्रोथ पर है।
छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर
एनबीए मान्यता की खबर सामने आते ही छात्रों, अभिभावकों और पूर्व छात्रों में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। छात्रों का मानना है कि इससे—
प्लेसमेंट में बढ़त
सरकारी और पीएसयू नौकरियों में फायदा
विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर इंडस्ट्री में बेहतर पहचान जैसे कई लाभ मिलेंगे।
जीएनआईओटी ने फिर साबित किया अपना दम
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को मिली एनबीए मान्यता यह साबित करती है कि संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि न केवल जीएनआईओटी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि ग्रेटर नोएडा को एक एजुकेशन हब के रूप में और सशक्त बनाती है।



