आम मुद्दे

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनों ने गौशाला में गर्म कपड़े किये वितरित

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गतवर्षो की भाँति इस वर्ष भी गौशाला में काम करने वाले सेवादारों को गर्म कपड़े वितरित किये।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि क्लब के सदस्यों के सहयोग से श्री कृष्ण सुदामा गौशाला सेक्टर 146, नोएडा में वहाँ सेवा कर रहे 70 सेवादारों के लिए गर्म बनियान व गर्म पजामे व गर्म टोपी भेंट किये गये।

इस अवसर पर क्लब के पूर्व क्लब अध्यक्ष सौरभ बंसल, के0 के0 शर्मा, विजय शर्मा, निखिल गर्ग, कुलदीप शर्मा, अतुल जैन, रंजीत सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button