शिक्षाग्रेटर नोएडाताजातरीनदादरी

Dadri Teacher Day News : दादरी में शिक्षकों को मिला सम्मान का ताज, पब्लिक स्कूल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षक दिवस पर किया भव्य समारोह, शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर शिक्षा जगत की मौजूदगी से बढ़ी शोभा, शिक्षकों को मिला विशेष सम्मान

दादरी, रफ़्तार टुडे।
शिक्षकों को समाज में सर्वोच्च दर्जा दिलाने के उद्देश्य से दादरी में पब्लिक स्कूल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस पर एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दादरी के प्रसिद्ध मोहन कुंज धर्मशाला में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा जगत के सैकड़ों शिक्षक, प्रधानाचार्य, डायरेक्टर और समाजसेवी शामिल हुए। इस आयोजन ने न केवल शिक्षकों को सम्मानित किया बल्कि शिक्षा के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को भी रेखांकित किया।

दादरी का यह शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी आयोजन साबित हुआ। इसने समाज को यह संदेश दिया कि अगर हमें मजबूत राष्ट्र बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने शिक्षकों का सम्मान करना होगा।

मां सरस्वती की आराधना और डॉ. राधाकृष्णन को नमन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजन से हुई। इसके बाद अतिथियों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह का यह शुभारंभ वातावरण को भक्ति और सम्मान की भावना से सराबोर कर गया।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ी गरिमा

इस मौके पर दो विशेष अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाई दी –

शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने कहा कि “शिक्षण कार्य दुनिया का सबसे बड़ा कार्य है। आप राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं। जैसा आप बच्चों को शिक्षा देंगे, वैसा ही हमारे देश का भविष्य बनेगा।”

वहीं, क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हर शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। शिक्षा के बिना कोई राष्ट्र मजबूत नहीं हो सकता। इसलिए शिक्षकों का सम्मान ही समाज की असली पूंजी है।”

शिक्षकों को मिला विशेष सम्मान

समारोह में दादरी और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हर स्कूल से एक-एक शिक्षक का चयन कर उन्हें मंच पर बुलाया गया और सम्मानित किया गया।

IMG 20250906 WA0041 converted 1
शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर शिक्षा जगत की मौजूदगी से बढ़ी शोभा, शिक्षकों को मिला विशेष सम्मान

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे यह संदेश गया कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, वे जीवनभर अपने ज्ञान और अनुभव से समाज को दिशा देते रहते हैं।

संस्था के अध्यक्ष संदीप भाटी ने कहा – “यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं बल्कि शिक्षकों के त्याग और समर्पण को प्रणाम करने का अवसर है। हमें गर्व है कि हम अपने शिक्षकों को वह मान-सम्मान दिला रहे हैं जिसके वे वास्तविक हकदार हैं।”

प्रेरक संदेश और संचालन

कार्यक्रम का संचालन मयंक राणा और राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया। संरक्षक विनोद गोयल ने शिक्षकों से शिक्षा की अलख जगाने की अपील की, वहीं हृदेश राव ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी।
अध्यक्ष संदीप भाटी ने सभी सहयोगियों, अतिथियों और उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि “यह मंच शिक्षकों को समर्पित है और यह परंपरा हर साल और भव्य रूप में जारी रहेगी।”

प्रमुख हस्तियों की विशेष मौजूदगी

समारोह में शिक्षा और समाज से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। इनमें कैलाश चौहान, टीकाराम शर्मा, सतीश शर्मा, शिव प्रताप राठी, सुभाष टोंगर, भोपाल खारी, हरिओम शर्मा, अनूप राठोर, विनीत चौहान, ओमेंद्र, एस.के. सिंह, सिसोदिया, मधुर, सुशील शर्मा, जगत भाटी, अनिल नागर, विक्रांत नागर, अरविंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विनोद नगर, राजवीर सिंह, जोगिंदर, पीकानंद समेत कई नामी-गिरामी शख्सियतें शामिल रहीं।

शिक्षक: राष्ट्र निर्माता

इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शिक्षक ही राष्ट्र के वास्तविक निर्माता हैं। उनके बिना समाज की कल्पना अधूरी है। शिक्षक केवल किताबें पढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि वे बच्चों के जीवन को आकार देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। इसीलिए यह सम्मान समारोह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की नींव रखने वाले शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक बन गया।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button