अथॉरिटीआम मुद्देग्रेटर नोएडाताजातरीन

Greater Noida Authority News : जल विभाग की टीम ने की डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की जांच, सप्लाई पानी में सीवर मिश्रित होने के साक्ष्य नहीं मिले, दूषित पानी की शिकायत के लिए संपर्क नंबर जारी, एसीईओ ने सभी जगहों से रैंडम जांच के दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन में दूषित पानी सप्लाई का प्राधिकरण ने तत्काल संज्ञान लिया। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने जल विभाग को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। जल विभाग की टीम ने जिन सेक्टरवासियों ने दूषित पानी सप्लाई की शिकायत की थी, उनके घरों में जाकर पानी की जांच की है।

जल विभाग की तरफ से बताया गया है कि इन घरों में पानी साफ पाया गया। सिर्फ एक घर के सप्लाई कनेक्शन में दिक्कत थी और एक अन्य जगह पर पाइप से लीकेज प्राप्त हुई है। दोनों जगहों पर विभाग की तरफ से तत्काल रिपेयर करा दिया गया है, लेकिन जलापूर्ति में सीवर के मिश्रित होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। वहीं, जल विभाग की टीम ने शाम को जलापूर्ति होने पर दोबारा से सैंपल लिए हैं। इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

वहीं, इंदौर की घटना पर संज्ञान लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा में सभी जगहों से पानी की रैंडम जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जल विभाग को सभी जगहों से पानी की रैंडम जांच कराने को कहा गया है। जिन जगहों पर प्राधिकरण सप्लाई करता है वहां पानी की जांच प्राधिकरण खुद कराएगा।

इसी तरह बिल्डर्स सोसाइटियों व कोऑपरेटिव सोसाइटियों में प्रबंधन समिति (बिल्डर या एओए) को जलाशयों की नियमित सफाई कराने, पानी का सैंपल लेकर जांच कराने तथा रिपोर्ट प्राधिकरण के जल विभाग में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत जल विभाग की तरफ से पत्र जारी कर सूचना दी जा रही है।

इसी तरह औद्योगिक, व्यावसायिक, आईटी, संस्थागत आदि एरिया में भी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्राधिकरण एरिया में दूषित जलापूर्ति होने पर तत्काल जल विभाग को सूचित करने की अपील की गई है। इसके लिए वरिष्ठ प्रबंधक जल (9205691408) और प्रबंधक जल (8937024017) के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button