ग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida BJP News : जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने विष्णु गुप्ता, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, नॉएडा सांसद डॉ महेश शर्मा ने शिक्षक सम्मान से किया सम्मानित

नोएडा, रफ्तार टुडे। आज के भागदौड़ भरे जीवन में जहां अधिकांश लोग अपने लिए ही जीते हैं, वहीं कुछ खास लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। ऐसे ही एक युवा शिक्षक हैं विष्णु गुप्ता, जो जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देकर उनके सपनों को पंख दे रहे हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, नोएडा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा शिक्षक सम्मान से नवाजा, जिससे उनका हौसला और बढ़ा।

नए-नए तरीकों से करते हैं बच्चों को प्रेरित

विष्णु गुप्ता सिर्फ न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में ही बच्चों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि अपने खाली समय में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मासूम बच्चों को भी नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं। वो बच्चों को शिक्षा की ओर आकर्षित करने के लिए नए-नए तरीकों से उन्हें प्रेरित करते हैं और हर संभव सहायता करते हैं। उनके इस प्रयास ने कई बच्चों के जीवन में शिक्षा की ज्योति जलाई है।

FB IMG 1725796560301

गरीबों को नि:शुल्क शिक्षा देने का जुनून

विष्णु गुप्ता ने अब तक दर्जनों बच्चों को फुटपाथ और पार्कों में नि:शुल्क शिक्षा देकर उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया है। उन्होंने इन बच्चों का विभिन्न स्कूलों में दाखिला कराने में भी मदद की है। फिलहाल, उनकी नि:शुल्क क्लास में सैकड़ों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह कार्य वो पूरी निष्ठा के साथ लगातार करते आ रहे हैं, जिससे आसपास के लोग भी उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।

FB IMG 1725796536219

विशेष सम्मान से हुए सम्मानित

उनके इस अनवरत सामाजिक सेवा और नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के कार्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें शिक्षक सम्मान से नवाजा। विष्णु गुप्ता को यह सम्मान उनकी विशेष उपलब्धियों और जरूरतमंद बच्चों के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

दूसरों के लिए जीने की मिसाल बने विष्णु गुप्ता

विष्णु गुप्ता का सारा जीवन जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने और उनके जीवन को संवारने में समर्पित है। वह अपनी नेक कमाई से बिना किसी आर्थिक मदद के यह कार्य कर रहे हैं। उन्हें देश के मासूम बच्चों को शिक्षा के पंख देने का जुनून है, और उनके इस निस्वार्थ कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

FB IMG 1725796564082

हैशटैग्स: VishnuGupta #NoidaNews #ShikshakSamman #BrajeshPathak #RaftarToday #FreeEducation #SocialService

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button