ताजातरीनप्रदेश

Toll Will Be Charged From Tomorrow, Rs 140 Will Have To Be Paid From Delhi To Meerut – एक्सप्रेसवे : कल से लगेगा टोल, दिल्ली से मेरठ तक के देने होंगे 140 रुपये

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Dec 2021 05:52 AM IST

सार

वसूलने वाली कंपनी ने पूरी की तैयारी, एक्सप्रेसवे पर सुबह 8 बजे से शुरू जाएगा टोल प्लाजा।

ख़बर सुनें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों को शनिवार से टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा। शनिवार सुबह आठ बजे से एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा शुरू हो जाएंगे। निर्धारित दरों के आधार पर जितनी दूरी वाहन चालक इस एक्सप्रेसवे पर तय करेंगे, उतना ही टोल चुकाना पड़ेगा। टोल वसूलने वाली कंपनी ने तैयारी कर ली है।

सराय काले खां से लेकर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा तक की दरें एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) पहले ही तय कर चुका है। बीते सप्ताह इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। एनएचएआई ने 21 दिसंबर से टोल शुल्क लागू करने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में तारीख में परिवर्तन कर दिया गया था। अब 25 दिसंबर से टोल शुल्क लागू होगा। सराय काले खां से मेरठ के काशी टोल तक 140 रुपये टोल शुल्क देना होगा।

टोल की तय दरें
काशी प्लाजा से               सराय काले खां   इंदिरापुरम   डूंडाहेड़ा   डासना   सिकरोड    भोजपुर
कार व छोटे वाहन            140                        95            75          60           45           20
हल्के वाणिज्यिक वाहन     225                        150         120        100         75           35
दो एक्सल वाले बस-ट्रक    470                        320         255        210        155         75
(टोल दरें रुपये में हैं )

विस्तार

Source link

Related Articles

Back to top button