प्रदेशराजनीति
Trending

दादरी में आयोजित भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, 400 पार का दिया नारा

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के जरिए गौतमबुद्ध नगर में फिर से कमल खिलाने की कोशिश, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र शिसोदिया ने दिया जीत का मूल मंत्र

गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को तीसरी बार संसद तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के बड़े नेता लग गए हैं। लोकसभा में फिर से ही कमल खिले, इसके लिए प्रचार-प्रसार तेजी से है। जहां शनिवार को पीएम मोदी ने गाजियाबाद में रोड शो कर दोनों लोकसभा सीटों उम्मीदवारों को साधा। वहीं, रविवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, 400 पार का दिया नारा

दादरी विधानसभा के चिथहेरा गांव में स्थित आर.वी नार्थ लैंड कॉलेज में रविवार को भाजपा की ओर से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने बूथ पर अधिक के अधिक डॉ. महेश शर्मा के पक्ष में वोट डलवाएं। प्रदेश में सबसे ज्यादा मार्जन से जीत वाली सीट गौतमबुद्ध नगर को बनाएं। इसके साथ भूपेंद्र चौधरी ने फिर एक बार 400 पार का नारा दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार 400 से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत कर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए चुनाव में पूरी ताकत झोंक दें।

पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र शिसोदिया ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने बूथ पर अधिक के अधिक डॉ. महेश शर्मा के पक्ष में वोट डलवाएं।

जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र शिसोदिया, भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष अनिल शिसोदिया, विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी नरेंद्र भाटी, लोक सभा संयोजक प्रणीत भाटी, लोकसभा सहसंयोजक राकेश राणा, जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष दादरी गीता पंडित, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, ब्लॉक प्रमुख बिजेंदर भाटी, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा महेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दादरी राजीव सिंगल, मंडल अध्यक्ष सूरजपुर मनोज भाटी, BJYM जिला अध्यक्ष राज नगर , सुनील शर्मा, रवि जिंदल, इंद्र नागर अन्य नेता शामिल हुए। इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता ने जीत का मंत्र दिया।

Related Articles

Back to top button