आम मुद्दे

Bjp UP News – पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम

लखनऊ, रफ्तार टुडे। भारतीय जनता पार्टी कल 25 सितम्बर को पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व, व्यक्तित्व और विचारों पर चर्चा करेंगेे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केकेसी तिराहा स्थिति पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृतिका पर जा कर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेेन्द्र सिंह जी कानपुर ग्रामीण, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह प्रयागराज के उत्तरी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगें तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी सायं 4 बजे पं. दीनदयाल नगर (चंदौली) स्थित पं. दीनदयाल स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य चित्रकूट, श्री ब्रजेश पाठक सिद्धार्थनगर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी राजधानी लखनऊ में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल लखनऊ में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।
बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्रिगण, पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि निगम, बोर्डो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित होगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी ने शनिवार को पार्टी के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों व मंडलध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button