Breaking News : “स्पोर्ट्स सिटी को मिली हरी झंडी, अब सेक्टर-150 बनेगा लक्जरी का नया ‘पावरहाउस’, ACE Group का बड़ा दांव!”, क्लियर हुई पॉलिसी, बढ़ा भरोसा, अब निवेशकों और होमबायर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है नोएडा का यह प्रीमियम हब, “300 एकड़ में फैला ग्रीन हेवन: 70% खुला क्षेत्र बना रहा खास”

नोएडा, रफ़्तार टूडे । नोएडा के रियल एस्टेट बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से चर्चा में रहे सेक्टर-150 को अब नई रफ्तार मिलती नजर आ रही है, क्योंकि ACE Group ने यहां अपने विस्तार की बड़ी योजना बनाई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट को लेकर नियामक स्पष्टता सामने आई है, जिससे निवेशकों और घर खरीदने वालों का भरोसा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है।
सेक्टर-150 आज एनसीआर के सबसे तेजी से उभरते हुए लक्जरी रियल एस्टेट हब्स में शामिल हो चुका है। हाल ही में नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्पोर्ट्स सिटी (SC-02) के विकास को मंजूरी मिलने के बाद इस क्षेत्र की संभावनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। यही वजह है कि अब यहां प्रीमियम और लो-डेंसिटी हाउसिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है।
“₹14,000 से ₹17,000 प्रति वर्ग फुट—लगातार बढ़ते दाम दे रहे बड़े संकेत”
सेक्टर-150 में प्रॉपर्टी के दाम फिलहाल ₹14,000 से ₹17,000 प्रति वर्ग फुट के बीच चल रहे हैं, जो इस माइक्रो-मार्केट की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि यहां लगातार कैपिटल एप्रिसिएशन देखने को मिल रहा है, जिससे यह क्षेत्र निवेश के लिहाज से काफी आकर्षक बन गया है।
कम घनत्व (Low Density) और अधिक हरित क्षेत्र (Green Space) के कारण यह इलाका पारंपरिक शहरी जीवन से अलग एक प्रीमियम और हेल्थ-फोकस्ड लाइफस्टाइल ऑफर करता है, जो आज के खरीदारों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
“कनेक्टिविटी का कमाल: एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और भविष्य की उड़ान”
सेक्टर-150 की सबसे बड़ी ताकत इसकी शानदार कनेक्टिविटी है। यह क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे के सबसे नजदीकी आवासीय सेक्टरों में शामिल है, जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से भी इसकी सीधी पहुंच है।
इतना ही नहीं, आगामी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) की नजदीकी इस क्षेत्र को और भी ज्यादा रणनीतिक बना देती है। जैसे-जैसे इस एयरपोर्ट का विकास आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे सेक्टर-150 में डिमांड, किराया और प्रॉपर्टी वैल्यू में और उछाल आने की उम्मीद है।
“स्पोर्ट्स सिटी: जहां घर के साथ मिलेगा हेल्थ और लाइफस्टाइल का कॉम्बो”
स्पोर्ट्स सिटी का कॉन्सेप्ट इस क्षेत्र की सबसे बड़ी यूएसपी बनकर उभरा है। यह सिर्फ एक आवासीय परियोजना नहीं, बल्कि खेल, स्वास्थ्य और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा मिश्रण है। सेक्टर-150 पहले से ही बड़े ग्रीन जोन, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और ओपन स्पेस के लिए जाना जाता है। अब जब स्पोर्ट्स सिटी को लेकर स्पष्टता मिल गई है, तो यह क्षेत्र एक “वेलनेस-ड्रिवन अर्बन हब” के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है।
ACE Group का अगला कदम: प्रीमियम प्रोजेक्ट्स की तैयारी
ACE Group पहले ही सेक्टर-150 में अपने प्रोजेक्ट्स—ACE Golfshire, ACE Parkway और ACE Medley Avenue—के जरिए अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। अब कंपनी इस क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है, जो डिजाइन-ड्रिवन और हाई-क्वालिटी लिविंग स्पेस पर आधारित होंगे। कंपनी के संस्थापक और CMD अजय चौधरी के अनुसार, सेक्टर-150 आज इंफ्रास्ट्रक्चर और लाइफस्टाइल प्लानिंग के एक अनोखे संगम पर खड़ा है। स्पोर्ट्स सिटी को लेकर आई स्पष्टता और यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का तेजी से विकास इसे निवेश और रहने दोनों के लिए आदर्श बना रहा है।
“300 एकड़ में फैला ग्रीन हेवन: 70% खुला क्षेत्र बना रहा खास”
करीब 300 एकड़ में फैला सेक्टर-150 नोएडा के सबसे कम घनत्व वाले क्षेत्रों में से एक है, जहां लगभग 70% हिस्सा हरित और खुले स्थानों के लिए आरक्षित है। यही वजह है कि यह इलाका भीड़-भाड़ से दूर, शांत और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली प्रदान करता है।
मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कनेक्टिविटी, प्रीमियम प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाओं के चलते यह क्षेत्र “फ्यूचर-रेडी” डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है।
“आने वाला समय: सेक्टर-150 बनेगा एनसीआर का लक्जरी लीडर?”
स्पोर्ट्स सिटी पर स्पष्टता, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी और ACE Group के नए लॉन्च—इन सभी कारकों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सेक्टर-150 आने वाले समय में एनसीआर के सबसे आकर्षक और हाई-एंड रियल एस्टेट मार्केट्स में अपनी मजबूत जगह बनाए रखेगा।
यह क्षेत्र न सिर्फ निवेशकों के लिए सुनहरा मौका है, बल्कि उन लोगों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है जो एक प्रीमियम, शांत और आधुनिक जीवनशैली की तलाश में हैं।



