नोएडाग्रेटर नोएडाताजातरीन

Noida Bharat Vikas Parishad News : “सेवा, संस्कार और समर्पण का संगम!, भारत विकास परिषद नोएडा का भव्य अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न”, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए किया संकल्प—गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

नोएडा, रफ़्तार टूडे । नोएडा में सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र सेवा की भावना को नई ऊर्जा देते हुए भारत विकास परिषद, नोएडा शाखा का अधिष्ठापन समारोह 17 अप्रैल 2026 को अत्यंत गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों और सदस्यों की प्रभावशाली उपस्थिति देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

“विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने बढ़ाई गरिमा”

समारोह में मुख्य रूप से पंकज सिंह (विधायक, नोएडा), जे. के. दादू (पूर्व सचिव, भारत सरकार) और महेश बाबू गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में परिषद के उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

“नई कार्यकारिणी ने ली शपथ—सेवा का संकल्प”

इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों को स्वीकार किया और समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रमुख पदाधिकारी
अध्यक्ष: संजय कुमार गुप्ता
सचिव: अखिलेश भदोरिया
कोषाध्यक्ष: अक्षय पारीक
महिला सहभागिता: सुनीता मित्तल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सत्यनारायण गोयल

IMG 20260418 184936
भारत विकास परिषद नोएडा का भव्य अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न”, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए किया संकल्प

“अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता का संदेश—सेवा ही संगठन की पहचान”

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद की नई टीम “सेवा, संस्कार और समर्पण” के मूल मंत्र के साथ कार्य करेगी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा रखती है।

“समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों की रही भागीदारी”

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से— डॉ. टीएन गोविल, प्रताप मेहता, विकास अग्रवाल (अध्यक्ष, श्री जी गौ सदन), सुशील भारद्वाज (महासचिव, श्री जी गौ सदन), एन.के. अग्रवाल, संजय बाली, महेश चौहान (महानगर अध्यक्ष, बीजेपी नोएडा), केशव गंगल, देवेंद्र गंगल, कुलदीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रामरतन शर्मा, मनोज गोयल, मधुसूदन दादू, पंकज जिंदल, मुकुल बाजपेयी, डॉ. महेश अग्रवाल, राजीव अजमानी, अरविंद कुमार, मलखान सिंह, डॉ. यतेंद्र राणा, दिनेश तोमर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एकजुटता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण”

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित यह अधिष्ठापन समारोह संगठन की एकजुटता, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण बना। इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि सामाजिक संगठन केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज के विकास और जागरूकता में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button