NIET College News : “एनआईईटी में ‘कमांड, कोलैबोरेट, कॉन्कर’ का मंत्र: फैकल्टी ने सीखा टीमवर्क का नया फंडा, डायरेक्टर डॉ. कापसे ने बताई कार्यक्रम की अहमियत

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को नई दिशा देने के उद्देश्य से Noida Institute of Engineering and Technology (NIET) में 17-18 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय फैकल्टी इंगेजमेंटप्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फैकल्टी में टीम भावना को मजबूत करनाऔर उन्हें मिलकर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम की थीम “Command, Collaborate, Conquer” रही, जिसने पूरे आयोजन को एक स्पष्ट दिशा और ऊर्जा प्रदान की।
“लीडरशिप डेवलपमेंट के जरिए स्किल्स को मिला नया आयाम”
इस विशेष कार्यक्रम का संचालन Strength Masters द्वारा किया गया, जो लीडरशिप डेवलपमेंट के क्षेत्र में एकप्रतिष्ठित संस्था मानी जाती है।
कार्यक्रम की रूपरेखा संस्था के सह–संस्थापक Abhishek Joshi द्वारा तैयार की गई। वहीं, इसके सफलक्रियान्वयन में Vineet Sharma, Sushant Sinha, Chandan Singh और Harshit सहित उनकी सपोर्टटीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“डायरेक्टर डॉ. कापसे ने बताई कार्यक्रम की अहमियत”
कार्यक्रम का शुभारंभ NIET के डायरेक्टर Dr. Vinod M Kapase के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंनेफैकल्टी इंगेजमेंट प्रोग्राम की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में केवलविषय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि टीमवर्क और सहयोग की भावना भी उतनी ही जरूरी है।
“गेम्स और एक्टिविटीज के जरिए सीखा टीमवर्क”
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न इंटरैक्टिव गेम्स और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके माध्यमसे फैकल्टी मेंबर्स ने—
टीमवर्क
कोलैबोरेशन
क्रिटिकल थिंकिंग
डिसीजन मेकिंग
जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स को न केवल समझा, बल्कि उन्हें व्यवहारिक रूप से लागू करना भी सीखा। इनगतिविधियों ने प्रतिभागियों को सामूहिक रूप से समस्याओं का समाधान निकालने की दिशा में प्रेरित किया।
“समापन पर प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र”
कार्यक्रम के समापन समारोह में NIET के मैनेजिंग डायरेक्टर Dr. O P Agarwal, एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टरDr. Neema Agarwal एवं डायरेक्टर Dr. Vinod M Kapase द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरितकिए गए।
“एनआईईटी का लक्ष्य—नवाचार और समन्वय से उत्कृष्टता”
समारोह को संबोधित करते हुए Dr. O P Agarwal ने कहा—
“एनआईईटी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रगतिशीलता और नवाचार के माध्यम से एक विशेष पहचान रखता है।हमारा उद्देश्य संस्थान में विकासोन्मुख और समन्वयपूर्ण वातावरण विकसित करना है, जिससे हम अपने शैक्षणिकलक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें।”
स्किल्स, सहयोग और सफलता की ओर मजबूत कदम”
यह दो दिवसीय फैकल्टी इंगेजमेंट प्रोग्राम न केवल शिक्षकों के कौशल विकास का माध्यम बना, बल्कि संस्थान मेंएक सकारात्मक और सहयोगात्मक माहौल बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ। ऐसे आयोजनों केमाध्यम से NIET लगातार यह साबित कर रहा है कि वह केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और नेतृत्वनिर्माण पर भी समान रूप से ध्यान देता है।



