आम मुद्दे

सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

दादरी, रफ्तार टुडे। कटहरा रोड़ स्तिथ सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रजवलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया। गणेश वंदना के साथ गणेश जी को सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर मनाया गया। छोटे बच्चों द्वारा कव्वाली के माध्यम से बच्चपन की यादों का सुंदर वर्णन किया।

स्कूल की लड़कियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाया। छोटी बच्चियों ने नो दुर्गा पर आधारित भिन्न भिन्न रूपो को दर्शाते हुए दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की। छोटी बच्चियों के रूप में स्कूल का वर्णन गान द्वारा किया गया। शिव ताँडव पर बच्चो द्वारा आधारित नृत्य ने समा बाँध दिया।

कार्यक्रम का मुख्य भाग भगत सिंह की जीवनी पर आधारित नाटक था। बच्चो द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया। भगत सिंह के जीवन में घटित मुख्य अंश दर्शाये गए। जिनमे असेंबली में बम्ब फोड़ना, जलियावाला कांड, जेल में भूख हड़ताल, समय से पहले भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को फाँसी देना।

भगत सिंग नाटक में सिटी हार्ट अकादमी डायरेक्टर संदीप भाटी ने खुद भगत सिंह का किरदार निभाया। जब भगत सिंह को फाँसी दी गयी तो लोगो की सांसें अटक गई। तीनो को हवा में झूला दिया गया। इस दौरान बच्चो और स्टाफ द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रधांजलि दी गयी। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा शर्मा को नेशनल एकल गान प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 5100 रुपए नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डायरेक्टर संदीप भाटी व प्रधानचर्या रुचि भाटी द्वारा मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ( विधान परिषद बिधायक) का बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल मैनेजमेंट द्वारा अतिथियों का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 1800 अभिभावक व अतिथि गन मौजूद रहे। अंत मे कार्यक्रम में प्रशाद की व्यवस्था की गई थी। सभी लोगो ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button