आम मुद्दे

शिवम शर्मा को बनाया गया रालोद से दादरी नगर अध्यक्ष

दादरी, रफ्तार टुडे। आज जिला गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के दुआरा जिले व नगर के अंदर बहुत सारे कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई।
जिसमें गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी जी उपस्थिति में व सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गणों व कार्यकर्ताओं के बीच शिवम शर्मा को दादरी से नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।। शिवम शर्मा का कहना है कि जिस प्रकार से पार्टी ने उन पर यह विश्वास जताया है व इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उसका वह मेहनत के साथ उपयोग करेंगे व जनपद में रालोद का एक नया परचम लहराने का कार्य करेंगे।

आज राष्ट्रीय लोकदल के दुआरा हर जिले में किसानों पर पड़ी प्राकृतिक मार व ओलावृष्टि से व बरसात के कारण जो फसलें नष्ट हुई है जिसने एक गरीब किसान की कमर को तोड़ दिया है उन सभी किसानों का सर्वे कराकर वर्तमान सरकार मुआवजा पर्दान करे ।।
आज जिला कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी जी के साथ एस.डी.एम साहब को ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button