आम मुद्दे

मुढ़ी बकापुर में निशुल्क आंखों की जांच कैंप में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

औरंगाबाद, रफ्तार टुडे : औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुढ़ी बकापुर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के आग्रह पर सर्व सम्मान नई दिल्ली संस्था के द्वारा निशुल्क आंखों की जांच कैंप महावीर सिंह गुर्जर के आवास पर लगाया गया। जिस कैंप में गांव की महिलाओं एवं सैकड़ों पुरुषों ने जांच का लाभ लिया आंखों की जांच कैंप करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सक्रिय सदस्य मनजीत मंडार के नेतृत्व में लगाया गया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि संगठन के आग्रह पर सर्व सम्मान नई दिल्ली संस्था के द्वारा निशुल्क आंखों का कैंप लगाया गया जिस आंखों के कैंप का गांव के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने लाभ लिया। आंखों के कैंप में ब्लड प्रेशर शुगर दवाइयां आंखों की जांच एवं चश्मा फ्री में वितरित किए गए। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि कैंप में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों ने अपनी जांच कराई। जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद या कम रोशनी है उन सभी मरीजों को संस्था के द्वारा नोएडा की आई केयर अस्पताल में मुफ्त में आंखों का ऑपरेशन एवं इलाज कराया जाएगा। निशुल्क आंखों के कैंप का बड़े स्तर पर ग्रामीणों ने लाभ लिया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि मोतियाबिंद के सभी मरीजों को इसी सप्ताह शुक्रवार को संस्था के द्वारा नोएडा के आई केयर हॉस्पिटल भेजा जाएगा। मरीजों को जाने-माने एवं खाने पीने की सभी अवस्थाएं मुफ्त रहेंगी।
डॉक्टरों की टीम में डॉ मनोज दुबे डॉ विजय सागर डॉक्टर ऋषि भारद्वाज डॉक्टर विकास राय अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुढ़ी बकापुर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के आग्रह पर सर्व सम्मान नई दिल्ली संस्था के द्वारा निशुल्क आंखों की जांच कैंप महावीर सिंह गुर्जर के आवास पर लगाया गया। जिस कैंप में गांव की महिलाओं एवं सैकड़ों पुरुषों ने जांच का लाभ लिया आंखों की जांच कैंप करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सक्रिय सदस्य मनजीत मंडार के नेतृत्व में लगाया गया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि संगठन के आग्रह पर सर्व सम्मान नई दिल्ली संस्था के द्वारा निशुल्क आंखों का कैंप लगाया गया जिस आंखों के कैंप का गांव के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने लाभ लिया। आंखों के कैंप में ब्लड प्रेशर शुगर दवाइयां आंखों की जांच एवं चश्मा फ्री में वितरित किए गए। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि कैंप में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों ने अपनी जांच कराई।

जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद या कम रोशनी है उन सभी मरीजों को संस्था के द्वारा नोएडा की आई केयर अस्पताल में मुफ्त में आंखों का ऑपरेशन एवं इलाज कराया जाएगा। निशुल्क आंखों के कैंप का बड़े स्तर पर ग्रामीणों ने लाभ लिया।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि मोतियाबिंद के सभी मरीजों को इसी सप्ताह शुक्रवार को संस्था के द्वारा नोएडा के आई केयर हॉस्पिटल भेजा जाएगा। मरीजों को जाने-माने एवं खाने पीने की सभी अवस्थाएं मुफ्त रहेंगी।

डॉक्टरों की टीम में डॉ मनोज दुबे डॉ विजय सागर डॉक्टर ऋषि भारद्वाज डॉक्टर विकास राय अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button