लाइफस्टाइलमनोरंजन

हीरो मोटर्स लिमिटेड ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

दिव्यांग महिलाओं को भेंट की व्हील चेयर

नोएडा, रफ्तार टुडे। हीरो मोटर्स लिमिटेड गौतम बुद्ध नगर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर दीक्षा सिंह और रामकृष्ण तिवारी शामिल हुए। कंपनी के हेड एच आर विनीत राय तथा एमडी और सीईओ अमित गुप्ता ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 150 से ज़्यादा महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कंपनी के हेड एच आर विनीत राय और एमडी तथा सीईओ अमित गुप्ता ने महिला उत्थान के बारे अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर महिला कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर महिला कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक उल्लेख भी किया। जिससे कंपनी में कार्यरत 300 महिलाओं को लाभ पहुँचेगा।


कम्पनी के हेड एच आर ने कम्पनी द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे-मूलीगन, जिसने करियर में ब्रेक लेकर दोबारा इंडस्ट्री में पुनः प्रयास कर रही महिलाओं को कम्पनी में मौक़ा और प्राथमिकता देना, कंपनी द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित करना इत्यादि प्रमुख रहे। महिलाओं को सशक्त करने के लिए कम्पनी के इस प्रयास की सभी लोगों ने प्रशंसा की।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महत्वपूर्ण बनाते हुए हीरो मोटर्स ने इस अवसर पर वृक्षारोपणरोपण भी किया। कम्पनी की तरफ से ग़ाज़ियाबाद की 25 दिव्यांग महिलाओ को व्हील चेयर भी भेंट कर उनकी मदद करने का प्रयास किया गया। कम्पनी के इस प्रयास की सभी लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button