आम मुद्दे

मुकुल गोयल बने व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की नयी कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी व युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी जी द्वारा की गयी ।

कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री ,कोषाध्यक्ष, सात वरिष्ठ उपाध्यक्ष , बीस उपाध्यक्ष, पाँच संयुक्त महामंत्री ,बीस मंत्री व सोलह संगठन मंत्री को नियुक्त किया गया हे।
जिसमें ग्रेटर नॉएडा निवासी मुकुल गोयल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी।

मुकुल गोयल ने कहा कि उन्हें जो पद दिया गया हे वो उसे पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ निभाएँगे ओर बताया कि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही लखनऊ में आयोजित किया जायेगा ओर ग्रेटर नॉएडा में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की टीम का भी जल्द ही गठन किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button