4% आबादी भूखंड को लेकर प्रेस कांफ्रेंस, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विशाल महापंचायत को लेकर तैयारियाँ शुरू

ग्रेटर नोएडा के स्वर्णनगरी स्थित प्रेस क्लब में 4% आबादी भूखंड के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महत्वपूर्णबैठक आयोजित की गई। यह बैठक चौधरी प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणक्षेत्र के समस्त पीड़ित किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि जब तक समस्त क्षेत्र के पीड़ित किसानों को उनका वैधअधिकार—4% आबादी भूखंड—प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक जन संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। किसानों ने स्पष्ट रूपसे कहा कि वे अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं, चाहे इसके लिए जेलजाना पड़े या प्राधिकरण के विरुद्ध कठोर कदम उठाने पड़ें।
आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की पीड़ा से अवगत कराया जाएगा, किन्तु किसी भीपरिस्थिति में इस आंदोलन से पीछे हटने का प्रश्न ही नहीं उठता।
साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि दिनांक 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परसमस्त क्षेत्र के किसानों की भागीदारी के साथ एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियांप्रारंभ कर दी गई हैं।
इस अवसर पर धीरज प्रमुख, जयचंद भाटी, सुबीन भाटी, बॉबी नागर, महकेश भाटी, लाला उर्फ महरचंद, सुनीलभाटी (सिरसा), प्रवीण शर्मा,जयवीर कसाना , पप्पू नेताजी मायचा,विजेंद्र चौहान, राजू प्रजापति, मुखिया डाढाफिरे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



