आम मुद्दे

हरेंद्र भाटी( बब्बल) पूर्व जिला अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से समाजवादी पार्टी के क्रांति जननायक परम आदरणीय श्री शिवपाल सिंह यादव चाचा जी को हार्दिक शुभकामनाएं

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी (बब्बल) ने समाजवादी पार्टी क्रांति जननायक शिवपाल सिंह यादव जन्मदिन के मौके पर गरीब और बेसहारा लोगों को फल वितरित किए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी (बब्बल) ने कहा कि आज बसंत पंचमी और साथ में गणतंत्र दिवस समारोह की 74 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के क्रांति जननायक आदरणीय श्री शिवपाल सिंह यादव चाचा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के क्रांति जननायक आदरणीय श्री शिवपाल यादव चाचा जी के समाजवादी पार्टी में पुन: शामिल हो जाने से समाजवादी पार्टी वाकई मजबूत हुई है। इससे आने वाला समय अब समाजवादी पार्टी का ही होगा, भाजपा सरकार से जनता अब ऊब चुकी है।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button